{"_id":"5b8c44da42c79246560440de","slug":"15359193082-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलेंड में पर्यटन और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयरलेंड में पर्यटन और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
विदेशी दूत पहुंचे नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी पहुंचे आयरलैंड के राजदूत ब्रायन मैकलडफ ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आयरलैंड और भारत के बेहतर संबंध बनाए रखने को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते दिनों की गई आयरलैंड की यात्रा के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करार हुआ था, जो लाभकारी होगा।
राजदूत ने कहा कि आयरलैंड में विभिन्न देशों के युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। आयरलैंड ने भारत समेत विश्व के बड़े देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की कई फिल्में आयरलैंड में शूट की गई हैं जिनको काफी पसंद भी किया गया। उन्होंने कहा कि वे भारत में आयरलैंड का सांस्कृतिक नृत्य और संगीत मशहूर करने के प्रयास कर रहा हूं।
सेंट जोजफ कॉलेज के बच्चे जाएंगे आयरलैंड
नैनीताल। सेंट जोजफ कॉलेज के पुरातन छात्रों की ओर से रविवार को बच्चों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने और आयरलैंड के राजदूत ब्रायन मैकलडफ ने छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने को लेकर विभिन्न जानकारियां दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र कमल सहदेव ने प्रत्येक कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति हर साल देने का निर्णय लिया है। साथ ही संघ ने कहा कि आयरलैंड उच्च आयोग की मदद से दोनों देशों के बीच स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम भी चलाएगा, जिसके तहत आयरलैंड के कुछ बच्चे सेंट जोजफ कॉलेज आएंगे और सेंट जोजफ कॉलेज के कुछ बच्चे आयरलैंड जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसका खर्च कॉलेज के पूर्व छात्रों का संघ उठाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को शहीद मेजर राजेश अधिकारी स्मृति छात्रवृत्ति से भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आनंद तिवारी, मेजर जनरल अनुराग गुप्ता, बीएसएनएल के महाप्रबंधक विजिलेंस हिमांशु भाष्कर, प्रधानाचार्य पीटर एमेन्युवल आदि रहे। ब्यूरो