{"_id":"5b79b3a242c79246725ba43e","slug":"15347024882-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पूर्व चुनाव निरस्त होने से प्रत्याशी नाराज हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पूर्व चुनाव निरस्त होने से प्रत्याशी नाराज हुए
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। हल्दी बहुउद्देशीय सहकारी समिति के निदेशक मंडल के 20 अगस्त को होने वाले चुनाव को निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को स्थगित कर दिया है। इससे नाराज प्रत्याशियों ने मामले से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का निर्णय लिया है।
समिति कार्यालय पर चुनाव स्थगन की सूचना पढ़ने पर नामांकन करा चुके प्रत्याशियों में रोष फैल गया। चुनाव अधिकारी ने रविवार को सूचना जारी कर बताया कि बलवा/हिंसा होने की आशंका के तहत चुनाव अगली तिथि तक स्थगित कर दिए हैं। इधर, प्रत्याशियों ने बैठक कर चुनाव अधिकारी पर व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर निर्णय लेने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। बता दें कि हल्दी बहुुउद्देशीय सहकारी समिति के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए सात अगस्त को मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया था। 11 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। 15 अगस्त को चुनाव चिन्ह आवंटन कर चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया था।
विज्ञापन
अब जब 20 को चुनाव होना था कि एक दिन पहले ही चुनाव अधिकारी ने हिंसा की आशंका जताते हुए चुनाव निरस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया। इधर, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने भी चुनाव स्थगित किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहां रवींद्र चौबे, एसएस मिश्रा, विक्रम प्रसाद, राजेश सिंह, भान सिंह, करमा उरांव, रेशमा थे।