{"_id":"5b787f2e42c79246344b1ec7","slug":"15346235251334-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि : सुधार परीक्षा के लिए आए सिर्फ 34 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि : सुधार परीक्षा के लिए आए सिर्फ 34 हजार आवेदन
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Exam Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की विभिन्न सुधार परीक्षाओं के लिए इन दिनों आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है लेकिन दो सप्ताह का समय बीत जाने के बाद सिर्फ 34 सौ अभ्यर्थी की ओर से परीक्षाओं के लिए आवेदन किया गया है। विवि प्रशासन की मानें तो परीक्षा में करीब 25 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
कुविवि की ओर से मुख्य परीक्षा की सुधार परीक्षा, भाषा परीक्षा, पर्यावरण परीक्षा, स्पेशल बैक, पीजी सेमेस्टर सुधार परीक्षा और यूजी सेमेस्टर स्पेशल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। विवि की ओर से नौ अगस्त से फीस जमा करने के साथ ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो 25 अगस्त तक संचालित होगी। विवि की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरु करे हुए दो सप्ताह से भी अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक सिर्फ 3426 बच्चों ने ही फार्म भरे हैं। इसमें मुख्य परीक्षा की सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सबसे अधिक 2395 है तो वहीं पीजी स्पेशल बैक के लिए सबसे कम 69 आवेदन आए हैं जबकि 2016 में यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित यूजी सेमेस्टर स्पेशल बैक परीक्षा में विवि प्रशासन के अनुसार करीब पांच हजार अभ्यर्थियों के आवेदन आने चाहिए लेकिन सिर्फ 627 आवेदन आए हैं। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत का कहना है कि अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा शुल्क को जमा कराने में गलतियां की जा रही हैं जबकि शुल्क जमा कराने से जुड़े निर्देश विवि की वेबसाइट में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन फार्म भर दें।