{"_id":"5b78704542c792463e41b124","slug":"15346197071-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में गरीबों के पक्के छत के सपने को वर्ग चार का लगा ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में गरीबों के पक्के छत के सपने को वर्ग चार का लगा ग्रहण
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गरीब परिवारों को आशियाना मिलने का सपना भूमि के पेच में फंस गया है। पक्की छत की उम्मीद लगाए करीब 150 आवेदन पालिका में धूल फांक रहे हैं। जबकि दो माह से पालिका के पास प्रधानमंत्री आवास योजना में 129 मकानों के लिए 70.10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मात्र 22 लाभार्थियों का ही किश्त जारी कर भवन निर्माण शुरू हो सका है। पालिका का कहना है कि अधिकतर के पास वर्ग चार की भूमि है। जिसमें पट्टा-लीज जारी होने पर ही किश्त जारी हो सकती है। पालिका लिपिक रामपाल ने बताया कि लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए तो 129 मकानों पर 150 आवेदन प्राप्त हुए। सिर्फ 22 लाभार्थियों को ही किश्त जारी हो सकी है। यह जानकारी डीएम को सप्ताह भर पहले पत्र भेजकर अवगत करा दी गई है।