फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फुटबाल प्रतियोगिता: सैनिक स्कूल नैनीताल बना चैम्पियन

फुटबाल प्रतियोगिता: सैनिक स्कूल नैनीताल बना चैम्पियन

Fri, 17 Aug 2018 02:42 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता: सैनिक स्कूल नैनीताल बना चैम्पियन
football in india
नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज द्वारा नैनीताल बैंक प्रायोजित 72वीं एचएन पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल नैनीताल ने सेंट जोजफ कॉलेज नैनीताल को 4-3 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के चेयरमैन और सीईओ मुकेश शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजयी टीम की ओर से समीर, कमल, करन तथा कुणाल जबकि पराजित टीम की ओर से आदि साह, विहान तथा शिखर ने गोल दागा। ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए कैप्टन एलएम साह और जगदीश चंद्र लोहनी को सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर रहे सनवाल स्कूल को इंदिरा बिष्ट ट्रॉफी तथा चौथे स्थान पर रहे एलपीएस को दर्शन लाल साह स्मृति ट्राफी प्रदान की गई। श्रेष्ठ अनुशासन टीम का खिताब सेंट जेवियर को फेयर प्ले ट्रॉफी के रूप में दिया गया। श्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जोजफ के श्रेयम पटियाल, सनवाल स्कूल के सागर, एलपीएस के राहुल पवार, बिड़ला विद्या मंदिर के अमित यादव कोे दुआ स्पेशल का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 13 खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप जूते दिए गए। इसके अलावा सैनिक स्कूल नैनीताल के समीर बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के रूप में स्व. शैलेन्द्र साह कप से नवाजा गया। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी तथा महासचिव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed