फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक बस से टकराई, युवक की मौत

बाइक बस से टकराई, युवक की मौत

Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक बस से टकराई, युवक की मौत
कालाढूंगी (नैनीताल)। बैलपड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गैबुवा में यात्री बस से सवारी उतारते समय पीछे से बाइक टकराने पर बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि यात्री बस यूए 04 बी 0691 शुक्रवार को रामनगर से हल्द्वानी जा रही थी। गैबुआ के पास सड़क पर यात्रियों को उतारने के लिए बस रुकी थी, कि तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल यूए 06 डी 7561 बस से टकरा गई, जिस कारण बाइक चला रहा बाजपुर गांव ऊधमसिंह नगर निवासी युवक सुमेरा (28) पुत्र स्व. मेवा राम की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा ग्राम छोई निवासी भूपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बैलपड़ाव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल भूपाल को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सुमेरा छोई में किसी किसान के घर कार्य करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed