{"_id":"5b6c87834f1c1be2588b5ea0","slug":"153383922815-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल फुलवारी में मेरा वृक्ष मेरा गांव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल फुलवारी में मेरा वृक्ष मेरा गांव का हुआ आगाज
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बाल फुलवारी पुरुड़ा में आयोजित मेरा वृक्ष मेरा गांव कार्यक्रम में बच्चों और लोगों ने स्कूल परिसर में 120 पौध लगाये। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ उम्मेद सिंह रावत ने किया। मेरा वृक्ष वृक्ष मेरा मित्र अभियान के प्रथम चरण में बच्चों ने स्कूल परिसर हरड़, बांज, बुराँश, काफल, उतीस के 120 पौध लगाये। मुख्य अतिथि बीईओ रावत ने बच्चों से अपने रोपित पौध की खुद देखरेख करने को कहा। प्रधानाध्यापक पंकज पांडे ने कहा कि रोपित पौधों की देखरेख बच्चे और स्कूल परिवार करेगा। मौके पर बीआरपी भुवन भट्ट, गिरीश नेगी, रमेश फुलारा, ग्राम प्रधान जशवंत सिंह, जानकी, राम विनय, रंजीत थायत, राजेंद्र थायत, लक्ष्मण पुरी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।