फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता: वुड ब्रिज भवाली और लेक्स भीमताल जीते

पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता: वुड ब्रिज भवाली और लेक्स भीमताल जीते

Mon, 06 Aug 2018 02:14 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता: वुड ब्रिज भवाली और लेक्स भीमताल जीते
football
नैनीताल। नगर की सामाजिक, क्रीड़ा संस्था सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉइज के सहयोग से नैनीताल बैंक प्रायोजित 72वीं एचएन पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें लेक इंटरनेशनल भीमताल, वुड ब्रिज स्कूल भवाली ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में बिशप शॉ इंटर कॉलेज नैनीताल, लेक इंटरनेशनल भीमताल की टीमें आमने-सामने थी। पहले हाफ में नैनीताल की ओर से साहिल, भीमताल की ओर से हार्दिक ने गोल किया। खेल समाप्ति तक यही स्कोर रहा। उसके बाद फैसले के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया, जिसमें भीमताल ने आठ, नैनीताल ने सात गोल दागे। इस प्रकार भीमताल ने यह मैच 9-8 से जीत लिया। दूसरे मैच में बिड़ला स्कूल नैनीताल ने वुड ब्रिज स्कूल भवाली को 6-0 से हराया। विजयी टीम से अनिल, प्रियांशु ने दो-दो, आकाश, अजमत ने एक-एक गोल किया। रेफरी प्रेम सिंह बिष्ट, चारु बिष्ट, सुनील पटवाल, सीएल साह थे। आयोजक सचिव डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि सोमवार को पहला मुकाबला शेरवुड कॉलेज नैनीताल बनाम सेंट जोंस कॉलेज नैनीताल, दूसरा मैच एलपीएस नैनीताल बनाम अम्तुल पब्लिक स्कूल नैनीताल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed