फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व व सेवारत सैनिकों के आश्रितों को को गृहकर के नोटिस का विरोध

पूर्व व सेवारत सैनिकों के आश्रितों को को गृहकर के नोटिस का विरोध

Sat, 04 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व व सेवारत सैनिकों के आश्रितों को को गृहकर के नोटिस का विरोध
कालाढूंगी (नैनीताल)। सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिवार को गृहकर से मुक्त रखने के आदेश के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन कालाढूंगी ने नोटिस जारी कर दिए। इसका शुक्रवार को पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली का घेराव भी किया। ईओ ने कहा कि वह कर्मचारियों से भेजे गए नोटिस को वापस लेने को कहेंगी। घेराव कर रहे लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सैनिकों और उनके आश्रितों को गृहकर से मुक्त करने के आदेश के बाद भी नगर पंचायत कर्मचारी उनके घरों में नोटिस भेज रहे हैं, जिस कारण सैनिकों के परिजन सहमे हुए हैं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार के मुखिया सीमा पर ड्यूटी कर रहे हैं और नगर पंचायत के कर्मचारी उन्हें नोटिस भेजकर डरा रहे हैं। इस दौरान सरस्वती देवी, हेमंती देवी, कमला मेहरा, चंद्र शेखर कांडपाल, धरम सिंह, जगदीश चंद्र, ललित मोहन कांडपाल, नैन सिंह, मनोहर सिंह, दया किशन, पूरन सिंह, चामू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed