फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11.76 लाख के ऋण का नोटिस देख नेत्रहीन महिला के होश उड़े

11.76 लाख के ऋण का नोटिस देख नेत्रहीन महिला के होश उड़े

Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
11.76 लाख के ऋण का नोटिस देख नेत्रहीन महिला के होश उड़े
खटीमा। यूनियन बैंक से 10 लाख के ऋण अदायगी के नोटिस पर ग्राम फुलैया की थारु जनजाति की नेत्रहीन महिला परेशान है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने पति के नाम जारी ऋण को फर्जी बताया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके पति का 11 सितंबर 2016 को निधन हो चुका है।
विज्ञापन


ग्राम फुलैया निवासी इमरती देवी पत्नी स्व. मोले सिंह राणा को 11 जुलाई 2018 को यूनियन बैंक शाखा नगरा तराई का 11 लाख 76 हजार 256 रुपये की वसूली का नोटिस मिला है। इसमें यूनियन बैंक ने बताया कि पांच जुलाई 2016 को मोले सिंह ने 10 लाख का ऋण लिया था। नोटिस में दो जमानती कुंदन सिंह एवं सुरेंद्र सिंह को बताया गया है।
विज्ञापन


बैंक से मिले अदायगी के नोटिस पर मृतक की पत्नी के पांव तले जमीन खिसक गई। कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उनके पति ने बैंक से कोई ऋण नहीं लिया। उनके घर की माली हालत में आजतक कोई सुधार नहीं हुआ है। पीड़ित ने बताया कि नेपाल से लगे बार्डर नगरा तराई में कार्यरत यूनियन बैंक ने 15 किमी दूर फुलैया निवासी को कर्ज किस आधार पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जुलाई 2016 को लिए गए 10 ऋण की अदायगी न होने पर बैंक ने 11 जुलाई 2018 को पहला नोटिस दिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर फर्जी ऋण के मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed