{"_id":"5b4ce0de4f1c1b4a748b543a","slug":"1531764955331-300-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर गरुड़ गंगा उद्गम में एक घंटे में रोपे 31,300 पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर गरुड़ गंगा उद्गम में एक घंटे में रोपे 31,300 पौध
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। हरेला पर्व पर गरुड़ गंगा पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत गरुड़ गंगा के उद्गम स्थल पर एक घंटे में 31,300 पौधों रोपे गए। शुभारंभ विधायक चंदन दास ने किया।
विधायक चंदन दास के नेतृत्व में देवनाई क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूल के बच्चों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने मात्र एक घंटे में 31,300 पौधों का रोपण किया। इनमें मनरेगा से 18,200, वन विभाग से 7000, उद्यान से 2800, आजीविका विकास परियोजना से 3300 पौधों का रोपण किया गया। विधायक दास ने जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी।
सीडीओ एसएसएस पांगती, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने देवनाई घाटी की जनता से रोपित पौधों की देखरेख करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पोखरी, देवनाई, भगरतोला, मोतीसारी, ग्वालदे, रीठाड, रणकुडी, भतडिया, सैलखोला, सिरौली, कोटतुलारी, थाकला, कोहिना, भिटारकोट, सिमपुर, घिरतोली, पचना, विमौला आदि गांवों में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
वहां एनसीसी कैडेट महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, हिमालय ट्रस्ट, हीमोत्थान सोसायटी, आजीविका के समुह, 17 नोडल अधिकारी, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत डसीला, मंजू डसीला, ग्राम प्रधान पोखरी, खंड विकास अधिकारी गरुड़ बीसी पंत, परियोजना प्रबंधक आजीविका प्रकाश पाण्डेय आदि थे।