फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीएम के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पुत्र ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक

पीएम के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पुत्र ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक

Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीएम के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पुत्र ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक
रामनगर (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल का कहना है कि यदि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो चुनाव जरूर लड़ा जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ नेताओं को तय करना है।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। उनसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की सलाह दी। डोभाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है। इसके चलते आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। डोभाल ने अपने को मोदी की नीतियों से प्रभावित भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया। कल्पतरु संगठन ने शौर्य को बेलगढ़ का फाइकस गार्डन भी दिखाया। उन्होंने नीम का पौधा भी रोपा। सदस्यों ने उन्हें कल्पतरु पत्रिका भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed