फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिला स्तरीय शिविर में 211 हज यात्रियों का टीकाकरण

जिला स्तरीय शिविर में 211 हज यात्रियों का टीकाकरण

Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय शिविर में 211 हज यात्रियों का टीकाकरण

विज्ञापन
बाजपुर में उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 211 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। जबकि जिले भर से 299 लोगों को हज जाने के लिए पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को हज पर भेजने का फैसला लिया है। इसके तहत सूबे से पहली बार चार महिलाओं को अकेले हज जाने का मौका मिल रहा है।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य का हज यात्रियों का कोटा बढ़ाकर 1317 कर दिया है। पिछले वर्ष सूबे से 817 का कोटा था। ऊधमसिंह नगर जिले से 299 लोग हज के लिए जाने का पंजीकरण किया गया है। हज समिति अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने कहा कि हज समिति हज यात्रियों के लिए मदद को तत्पर है। राज्य हज अधिकारी नफीस अहमद ने हज के लिए जाने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। टीम ने हज जाने वाले 211 लोगों को दिमागी बुखार, वायरल, पोलियो का टीकाकरण किया। संचालन डीके जोशी ने किया। बता दें कि शनिवार को सितारगंज शिविर लगाया जाएगा। वहां एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार, यूनुस चौधरी, रोशनी बेगम, मोहम्मद हुसैन, परवेज, अहमदुल्ला ऊर्फ नन्हे, अंकुर अग्रवाल, सीएमएस डॉ. केपी सिंह, डॉ. विद्यांचल कुमार सिंह, दीपा जोशी, रामेश्वर आदि थे। इधर, मंत्री आर्य ने शुक्रवार को गांव कनौरा में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वहां पर हरमिंदर सिंह लाडी, हाजी अमीर अहमद, रहीस अहमद, मुबारक, नन्हा, आरिफ आदि थे।
विज्ञापन



सूबे से चार महिलाएं भी जाएंगी हज
हज अधिकारी नफीस अहमद ने बताया कि रुद्रपुर निवासी रफीकन (62)पत्नी नजीर अहमद, हल्द्वानी निवासी जमीला (65) पत्नी मोहम्मद सद्दीक, फातमा बेगम (61) पत्नी मच्छन, रमजानो (66) पत्नी जमील शामिल हैं। ये चारों महिलाए एक साथ हज के लिए जाएगी। हालांकि शुक्रवार को शिविर में चारों महिलाओं में टीकाकरण में शामिल नहीं हुई। हल्द्वानी शिविर में चारों महिलाएं शामिल होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed