फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राजनैतिक लाभ के लिए सरकार कर रही निकायों का विस्तार: इंदिरा

राजनैतिक लाभ के लिए सरकार कर रही निकायों का विस्तार: इंदिरा

Fri, 29 Jun 2018 02:06 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक लाभ के लिए सरकार कर रही निकायों का विस्तार: इंदिरा
डा. ह्दयेश कौसानी में लोगों से मुलाकात करती - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि निकायों का सीमा विस्तार राजनीतिक लाभ के लिए कराया जा रहा है। इसके बावजूद निकाय चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी निकायों में जीत हासिल करेगी। वह बृहस्पतिवार को रिंक हॉल में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहीं थीं। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष महेश कुमार, सचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, उपसचिव कमल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ. हृदयेश ने केंद्र सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों से कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांत न बैठें। कर्मचारी संघों से पुराना जुड़ाव बनाते हुए कहा कि वर्तमान में चल रही पेंशन योजना से कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो वह कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल होंगी। सफाई कर्मचारियों में अपना छह सूत्री मांग पत्र डॉ. हृदयेश को सौंपा। उन्होंने निकायों से सेवानिवृत्त होने वाले सफाई कर्मियों की पेंशन, ग्रेच्युटी सरकार की ओर वहन करने, सफाई सेवा को आवश्यक सेवा का दर्जा देने के साथ सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने, सफाई कर्मियों की मृत्यु के बाद मिलने वाली राशि को पांच लाख करने और मैदानी क्षेत्रों के सफाई कर्मियों के मानक पहाड़ में लागू न करने समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


दलितों के घर खाना खाने का ड्रामा कर रही है भाजपा
नैनीताल। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा दलितों के घर खाना खाने का ड्रामा कर रही है। पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख ने भी दलितों को भाजपा के साथ जोड़ने की बातें कहीं, लेकिन वे ये बताएं कि उन्होंने दलितों के हित में क्या किया। सरकार पहले दलित समाज को सुरक्षा दे और अध्यादेश लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक सरिता आर्या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, मारुति साह, हेम आर्या, खष्टी बिष्ट, मुन्नी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ राहत मसीह, गोविंद टांक, ओमप्रकाश चौटाला, दिनेश कटियार, महेश, धीरज कटियार, मनोज पवार, सोनू सहदेव, कमल कुमार, महेंद्र लाल, मुकेश जोशी, गोपाल बिष्ट, डॉ. सरस्वती खेतवाल, कमला कुंजवाल आदि रहे।

लोकसभा चुनाव में दावेदारी से इंदिरा का इंकार
नैनीताल। पत्रकारों के सवाल पर इंदिरा ने लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन करेगा। जीतने में सक्षम प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। डॉ. इंदिरा ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई खेमेबाजी नहीं है। 2019 के चुनाव के लिए सभी कांग्रेसी नेता मेहनत कर रहे हैं। यदि कोई बागी रुख अपनाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. हृदयेश ने कहा कि यह समय युवा पीढ़ी के लिए रास्ता खाली करने का है।


विधानसभा में नियुक्ति करना स्पीकर का विशेषाधिकार
नैनीताल। कांग्रेस शासन काल में विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि लोकसभा सहित राज्य की विधानसभाओं में भी अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके नियुक्ति कर सकते हैं। यदि नियुक्तियों की जांच होती है तो सभी नियुक्तियों की जांच हो लेकिन इससे सेवाओं में तैनात लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed