{"_id":"5b3542894f1c1b644d8b924e","slug":"153021709718-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया रामनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया रामनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के डीआरएम पहुंचे रामनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियां बताकर अधीनस्थों से अफसरों से व्यवस्था सुधारने को कहा।
डीआरएम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में स्वच्छता, रेल की पटरी आदि चेक करके सुरक्षित यात्रा का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन में सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। सुविधाएं सुधारने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लखनऊ जाने वाली बोगी बंद करने के सवाल पर उन्होंने समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। सिंह ने रामनगर रेलवे स्टेशन, स्टेशन के शौचालय, यांत्रिक कार्यालय आदि ऑफिसों को बारीकी से चेक किया। कमियां के सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलीय वरिष्ठ इंजीनियर आशुतोष कुमार मित्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम अरुण कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. हरीश रेेडतोनिया, स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह डुंगरियाल, वाणिज्य अधिकारी सीएम रावत, काशीपुर जीआरपी के इंस्पेक्टर अनंतमणि त्रिपाठी आदि थे।
डीआरएम से मांगी सुविधाएं
रामनगर (नैनीताल)। मुआयने के दौरान यात्रियों ने डीआरएम से जरूरी सुविधाएं मांगी। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज, शौचालय बनाने, लखनऊ की बोगी लगाने, टिकट विंडो कैंपस में ट्रेन से संबंधित जानकारी के लिए एलईडी लगाने की मांग की। वहीं एटीएम सुविधादाता मो. अनीश ने रेलवे स्टेशन के अंदर लगी एटीएम मशीन को टिकट विंडो वाले कमरे में शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
बेटिकट यात्रा करने पर 12 यात्री पकड़े
रामनगर (नैनीताल)। विभाग के मजिस्ट्रेट ने पैसेंजर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर 12 यात्रियों को दबोचा। इन सभी यात्रियों को रामनगर पहुंचे रेलवे मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई की। जहां जुर्माना वसूली के बाद नौ यात्रियों को रिहा कर दिया गया जबकि जुर्माना जमा न करने पर सुंदरनगर भोजपुर मुरादाबाद निवासी मेजर, राम तलैया लाइन पार मुरादाबाद निवासी राहुल, ठाकुरद्वारा मुुरादाबाद निवासी अशोक कुमार को जेल भेज दिया गया।