फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दक्षता के आधार पर करें युवाओं का चयन: आयुक्त

दक्षता के आधार पर करें युवाओं का चयन: आयुक्त

Thu, 28 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दक्षता के आधार पर करें युवाओं का चयन: आयुक्त
नैनीताल। आयुक्त राजीव रौतेला ने मंडल के मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, सेवायोजन युवा कल्याण, क्रीड़ा, प्रशिक्षण, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक से वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए कहा कि वीसी का मुख्य उद्देेश्य मंडल के 12वीं पास युवाओं को सेवायोजित करना है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन दक्षता के आधार पर युवाओं को चिन्हित करें ताकि उन्हें संबंधित रोजगार से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

आयुक्त ने निर्देश दिए कि युवाओं को सेवायोजित करने हेतु दक्षता लिस्टिंग बनाकर ऐसा सिस्टम बनाएं ताकि उन्हें उनके योग्यता के अनुसार रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विगत पांच वर्षों में पॉलीटेक्निक व आईटीआई संस्थानों से पास आउट बच्चे जो सेवायोजित हैं, सर्वे कराकर सूची मांगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रौतेला ने कहा कि पहाड़ी जनपदों के युवाओं की रूचि सेना भर्ती में है। इसलिए सैनिक कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, युवाओं को सेना भर्ती की जानकारी देते हुए काउंसलिंग कर भर्ती के विभिन्न पहलुओं में दक्ष कराने हेतु प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, अपर निदेशक प्रशिक्षण प्रकाश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, प्रभारी अपर निदेशक शिक्षा केके गुप्ता, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, प्राचार्य पॉलीटेक्निक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed