{"_id":"5b33ec864f1c1bb26e8ba517","slug":"15301295433-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में रानीखेत रोड से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में रानीखेत रोड से अतिक्रमण हटाया
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नगर को अतिक्रमण, जाम से मुक्त कराने के लिए बुधवार को सरकारी अमला रानीखेत रोड पर पैदल घूमा। नगर पालिका गेट के पास अस्पताल मार्ग पर हुए अतिक्रमण को सबसे पहले हटाया गया। इस टीम ने कई अतिक्रमणकारियों को दौड़ा दिया।
प्रशासनिक टीम ने रानीखेत रोड पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधक बने हाथ ठेले, खोखे वालों को हटाया। इससे बचने के लिए कई अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। रानीखेत रोड, टैक्सी स्टेंड समेत रोडवेज परिसर से भी से सभी टैक्सियों को हटाया गया। एआरटीओ विमल पांडे ने एक टैक्सी, पुलिस ने छह टैक्सियों को सीज किया। रोडवेज परिसर में गंदगी मिली। इससे गुस्साए एसडीएम वर्मा ने स्टेशन प्रभारी, एआरएम रोडवेज को मौके पर बुलाकर सफाई के निर्देश दिए। भविष्य में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कुछ अतिक्रमणकारियों को एक दिन की मोहलत भी दी गई। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान सीओ लोकजीत सिंह, एआरटीओ विमल पांडे, ईओ मनोज दास, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, एसआई चेतन रावत आदि थे।
गंदगी, पॉलिथीन, अतिक्रमण पर जुर्माना वसूला
रामनगर (नैनीताल)। रानीखेत रोड पर चले अभियान के तहत नगरपालिका की टीम ने एसडीएम परितोष वर्मा के निर्देश पर अतिक्रमण, गंदगी फैलाने वाले, पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से भी जुर्माना वसूला। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती ने बताया कि रानीखेत रोड, नंदालाइन, ज्वाला लाइन के फल विक्रेता पॉलिथीन का उपयोग कर रहे थे। इसलिए चार दुकानदारों का चालान कर उनसे 1100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दुकान के पास गंदगी करने पर तीन दुकानदारों से 1200 रुपये, एक अतिक्रमणकारी से 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।