{"_id":"5b33ec814f1c1bb06e8ba200","slug":"15301295375-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में जाम से निजात पाने के लिए चलेंगी सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में जाम से निजात पाने के लिए चलेंगी सिटी बस
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए एआरटीओ विमल पांडे ने सिटी बसें चलाने का रोडमैप तैयार कर एसडीएम और सीओ को सौंपा है।
शहर के रिंग रोड वाया कानियां चौराहा, पीरूमदारा, पापड़ी, जस्सागांजा, भवानीगंज चौराहे तक 28 किमी सिटी बस चलाने के लिए सर्वे किया गया है। संचालन के दौरान हर स्टॉप पर दो मिनट रुकने के साथ इसकी गति औसतन 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसमें 1 घंटा 24 मिनट का समय लगेगा और आठ बसों का संचालन होगा। बसें सुबह साढे़ आठ से शाम साढे़ सात बजे तक चलेंगी। वहीं एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि जनता की सुविधा व जाम से निजात पाने के लिए ये प्रस्ताव कुमाऊं कमिश्नर को भेजा जा रहा है।