{"_id":"5b329e924f1c1bf36e8ba24a","slug":"153004405114-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता शुरू
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से हिमालय होटल नैनीताल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस खेल की उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। इस प्रतियोगिता से उत्तराखंड की बाल गोल्फ प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी।
एसोसिएशन के महासचिव अनिल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार शाम साढ़े चार बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में किशोर भगत, सोनल साह, भूपेश भट्ट, गीता साह, मानवेंद्र साह, राजेंद्र कुमार, नितिश कुमार आदि हैं।