फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाकपा माले राजस्व गांव के मुद्दे पर 20 जून को प्रदर्शन करेगी

भाकपा माले राजस्व गांव के मुद्दे पर 20 जून को प्रदर्शन करेगी

Mon, 04 Jun 2018 01:50 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाकपा माले राजस्व गांव के मुद्दे पर 20 जून को प्रदर्शन करेगी
village no child
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। भाकपा माले ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग की है। इसके लिए 20 जून को शहीद स्मारक से लालकुआं तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए ट्रॉली लाइन, आदर्श गांव, राजीवनगर, खुरियाखत्ता, संजयनगर, शास्त्री नगर, पुराना खत्ता, घोड़ानाला, इंद्रानगर में बैठक कर इलाकेवार टीम गठित की है। भाकपा माले जिला सचिव कैलाश पांडेय कहा कि भाजपा-कांग्रेस की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। बिंदुखत्ता की जनता गौला तटबंध, बिजली के पोल, दूध की प्रोत्साहन राशि का भुगतान, ट्रॉली लाइन क्षेत्र में पानी की समस्या सुलझाने की मांग करती रही है। बैठक में कामरेड बहादुर सिंह जंगी, ललित मटियाली, राजेंद्र शाह, विमला रौथाण, स्वरूप दानू, बसंती बिष्ट, भुवन जोशी, मदन धामी, दौलत कार्की, चंदन राम, माधो राम, किशन बघरी, भास्कर कापड़ी, त्रिलोक दानू, आनंदी जोशी, पान सिंह कोरंगा, कमलापति जोशी, भवान सिंह मेहरा, नैन सिंह कोरंगा, शेर सिंह पपोला, हरीश भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed