{"_id":"5b09b0924f1c1b9b6e8b4b7f","slug":"15273616761-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक बनना चाहता है सौरभ मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक बनना चाहता है सौरभ मिश्रा
Updated Sun, 27 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक बनना चाहता है सौरभ मिश्रा
गरुड़ (बागेश्वर)। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में 20वां स्थान प्राप्त करने वाले खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के होनहार छात्र सौरभ मिश्रा उच्च शिक्षा लेकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी चंद्रशेखर बड़सीला ने बताया कि सौरभ ने इंटर बोर्ड परीक्षा में 500 में से 465 अंक प्राप्त किए। भौतिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सौरभ गरीब घर से ताल्लुक रखता है। सफलता का श्रेय उसने अपने फूफा नीरज सनवाल, गुरुजनों, अपनी मेहनत को दिया है। उसने कक्षा तीन से 12वीं तक की शिक्षा केमू स्टेशन गरुड़ में प्रभारी अपने फूफा के घर रहकर ली। पिता सुनील मिश्रा खेती करते हैं जबकि मां नीलम गृहणी हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी ने सौरभ को मिलनसार बताया।