{"_id":"5afde8424f1c1b894c8b577a","slug":"15265895022-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख से होगी पालिका कर्मियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख से होगी पालिका कर्मियों की निगरानी
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। अब नगर पालिका कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के लिए पालिका भवन के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इससे पालिका के कामकाजों में कुछ हद तक सुधार आएगा। कैमरे लगाने को लेकर नैनीताल पालिका प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।
सरकारी विभागों के कर्मियों पर हमेशा काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगते हैं जिसे लेकर शासन और प्रशासन काफी सख्त रुख अपना चुका है। बीते सालों में राज्य के बहुत से सरकारी दफ्तर सीसीटीवी से लैस हो गए हैं। इसी क्रम में अब नैनीताल नगर पालिका में मुख्य गेट से लेकर गैलरी और तमाम कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक पालिका कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला को शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद बीते दिनों हुई बैठक में उन्होंने नैनीताल नगर पालिका के ईओ को पालिका भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही पर्यटन नगरी होने के कारण पालिका भवन को सुंदर और जगमगाता हुआ रहने के लिए एलईडी लाइटें लगाने को कहा था। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि पालिका की ओर से सीसीटीवी और एलईडी लगाने को लेकर कोशिश शुरू कर दी गई है।
नैनीताल में लगे कूड़ेदानों को रंगा गया
नैनीताल। शहर में नगर पालिका की ओर से लगाए गए कूड़ेदान खराब हालत में थे। आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने पालिका प्रशासन को कूड़ेदानों की हालत सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को पालिका की ओर से शहर में लगे सभी कूड़ेदानों की सफाई कराने के साथ ही उन्हें रंगने का काम किया गया।