{"_id":"5afddc0f4f1c1bd3408b6172","slug":"15265863796-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जू को दिलाई जाएगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जू को दिलाई जाएगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: डीएफओ
Updated Fri, 18 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग के नवनियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी एवं चिड़ियाघर के निदेशक बीजू लाल टीआर ने कहा कि नैनीताल जू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। चिड़ियाघर में स्नो लैपर्ड समेत जिन उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है उन्हें अन्य चिड़ियाघरों से यहां पर लाने के लिए जल्द ही कवायद शुरू की जाएगी।
नवनियुक्त निदेशक बीजू लाल टीआर कार्यभार संभालने के बाद चिड़ियाघर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नैनीताल वन प्रभाग में वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी इसके लिए जागरुक किया जाएगा। कहा कि नैनीताल वन प्रभाग के तहत संचालित हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में भी और जरुरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास होंगे। नैनीताल चिड़ियाघर प्रदेश के पर्यटन स्थलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। कहा कि नैनीताल जू में जिन उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है उन्हें लाने के प्रयास होंगे। इससे पहले जू के सभागार में नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर जू के वन क्षेत्राधिकारी प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।