फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिसकर्मियों से आठ घंटे से अधिक काम न कराए सरकार

पुलिसकर्मियों से आठ घंटे से अधिक काम न कराए सरकार

Wed, 16 May 2018 03:08 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से आठ घंटे से अधिक काम न कराए सरकार
नैनीताल। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह पुलिसकर्मियों से नियमित तौर पर आठ घंटे से अधिक ड्यूटी न ले। इसके अलावा, अवकाश के दिनों में कार्य कराने के एवज में साल में 45 दिन का अतिरिक्त वेतन और सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नतियां दे।
विज्ञापन

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हरिद्वार निवासी अधिवक्ता अरुण भदौरिया की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याची का कहना था कि राज्य में पुलिसकर्मी रोजाना 10 से 15 घंटे ड्यूटी करते हैं। याची ने इस संबंध में 2013 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

उस पत्र पर कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने 2014 में मानवाधिकार आयोग की शरण ली। आयोग ने कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन पर अमल न किए जाने पर याची ने हाईकोर्ट की शरण ली। सरकार ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश का 2007 में बना पुलिस एक्ट सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा-यहां से सीखें
खंडपीठ ने जापान, इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड में पुलिसकर्मियों के काम के घंटों के कम होने तथा इसका उनकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के उदाहरण दिए।

अर्दली प्रथा पर की टिप्पणी
हाईकोर्ट की यह भी टिप्पणी थी कि कई आयोगों ने अर्दली प्रथा को गलत बताया था और साफ इंगित किया था कि अर्दली प्रथा से पुलिसकर्मियों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed