फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेंदुए के भय से ग्रामीणों ने दहशत में गुजरी रात

तेंदुए के भय से ग्रामीणों ने दहशत में गुजरी रात

Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के भय से ग्रामीणों ने दहशत में गुजरी रात
बाजपुर। गांव भूड़ी बन्नाखेड़ा में बच्चे के साथ तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों ने दहशत में रात गुजारी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की लाइट जलाकर पहरा भी दिया। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की दस्तक से महिलाएं जंगल से चारा लाने से कतरा रही हैं। वही गांव सहित नजदीक विद्यालयों में शनिवार को बच्चों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन


इधर, शनिवार देर रात भी गांव के रिंकू और हरपाल के घर के पीछे झाड़ियों में तेंदुआ दुबका हुआ था। शोर होने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर बाहर निकले। तो तेंदुआ जंगल में निकल गया। सूचना पर वन दरोगा बन्नाखेड़ा पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे और कांबिंग की।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को गांव भूड़ी बन्नाखेड़ा में तेंदुए ने हमला कर कुंती देवी, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह और मनोहर को भी जख्मी कर दिया। जंगलात टीम ने मशक्कत के बाद बेहोश कर तेंदुए को पकड़कर घने जंगल में छोड़ा था। शुक्रवार को देर शाम साढ़े आठ बजे बच्चे के साथ मादा तेंदुआ फिर दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हो गए। देर रात ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की लाइटें जलाकर खेतों में गश्त की। किसान जीत सिंह ने बताया कि तेंदुए को लेकर ग्रामीण दहशतजदा हैं। फसलों की सिंचाई करने तक नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग से रात्रि गश्त और ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है। इधर, प्रधान हीरा सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले से घायल कुंती देवी हल्द्वानी अस्पताल से इलाज के बाद घर आ गई है। महिला बहुत दहशत में है। एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में तेंदुए के होने की कोई पुष्ट नहीं हुई। शुक्रवार को तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में है। फिर भी क्षेत्र में जंगलात कर्मचारी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed