{"_id":"5af35d1c4f1c1b360b8b93e2","slug":"152589852112-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सूबेदार की दर्दनाक मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सूबेदार की दर्दनाक मौत।
Updated Thu, 10 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिदुंखत्ता (नैनीताल)। विवाह समारोह से मंगलवार देर रात घर लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड सूबेदार को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग के बोलेरो वाहन का चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया। बताया कि बाइक चालक ने भी हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोटें आईं।
देर रात बिंदुखत्ता इंदिरानगर प्रथम निवासी रिटायर्ड सूबेदार ज्ञान सिंह बिष्ट गांधीनगर खलियान में आयोजित विवाह समारोह से घर लौट रहे थे। रात करीब साढे़ दस बजे स्कूल के पास लालकुआं से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे रिटायर्ड सूबेदार ज्ञान सिंह घायल हो गए। वहां से गुजर रहे व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे ने सूचना पुलिस और घायल के परिजनों को दी।
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने 108 एंबुलेंस से घायल को हल्द्वानी अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल ने कहा कि बाइक को टक्कर मारने वाले बोलेरो यूके 4टीए 6993 के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना पर विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी आदि गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
बोलरो कार ने रिटायर्ड सूबेदार को कुचला
- शादी समारोह से देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा