{"_id":"5af090204f1c1b65098b85db","slug":"15257149742-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी मिले तो दोबारा खुला तिलसारी का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी मिले तो दोबारा खुला तिलसारी का स्कूल
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। छात्र संख्या के मानक पूरे कर पाने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक तिलसारी को एक अप्रैल से बंद कर दिया था। इसमें अध्ययनरत बच्चों को प्राथमिक आगर मड़तोली में शिफ्ट कर दिया था लेकिन डीएम के निर्देश पर विभाग ने सोमवार से इस स्कूल को पुन: खोल दिया है।
शासन के निर्देश पर डीईओ प्रारंभिक ने विकासखंड गरुड़ के दस से कम छात्र संख्या वाले छह प्राथमिक विद्यालय एक अप्रैल से बंद कर दिए थे। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलसारी भी शामिल था। विभाग ने प्राथमिक तिलसारी में अध्ययनरत बच्चों को प्राथमिक आगर मड़तोली में शिफ्ट कर दिया था। तब अमर उजाला ने स्कूल बंद होने, ग्रामीणों की जायज मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गांव में 1945 में खुले प्राथमिक स्कूल के बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश था। तिलसारी गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पांडे, खीमानंद पांडे, महेश पांडे, अनिल पांडे, कमला देवी, सुरेश, भुवन ने कुछ दिन पूर्व डीएम रंजना राजगुरु से इस स्कूल को पुन: खोलने की मांग की थी। ग्रामीणों की जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए बंद स्कूल को पुन: खोलने के आदेश डीईओ प्रारंभिक को दिए। विभाग ने सोमवार से पुन: स्कूल खोल दिया है। एक माह बाद स्कूल पुन: खुलने से ग्रामीण खुश हैं। स्कूल में सोमवार को 16 बच्चों का प्रवेश कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के विकास के लिए कुछ सोचा होता तो विकासखंड गरुड़ पांच प्राथमिक विद्यालय शायद बंद नहीं होते। उन्होंने विभाग से पुराने शिक्षक की तैनाती प्राथमिक तिलसारी में करानी की मांग की है।
पहले दिन स्कूल में 16 विद्यार्थियों का प्रवेश
पुन: स्कूल खुलने से अभिभावक और ग्रामीण अति उत्साहित