{"_id":"5aef620b4f1c1b5d098b8818","slug":"152563764116-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन आयोग की रिपोर्ट राज्य के विकास में होगी सहायक: तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन आयोग की रिपोर्ट राज्य के विकास में होगी सहायक: तीरथ
Updated Mon, 07 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य की प्रदेश सरकार पलायन के मुद्दे पर गंभीर है। पलायन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों पर सरकार विचार विमर्श करेगी और राज्य को इस चुनौती से मुक्त कराएगी।
तीरथ सिंह रविवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद गठित हुए पलायन आयोग की पहली रिपोर्ट से जो आंकड़े मिले हैं उससे ऐसे स्थानों का पता चला है जो विकास से वंचित रह गए। इस रिपोर्ट की मदद से सरकार उन स्थानों के विकास का खाका तैयार कर सकेगी।
गांवों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पहुंचाई जाएगी। राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा सरकार ने केंद्र का सहयोग नहीं लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह प्रदेश में नीति निर्माण में सफल साबित नहीं हो सके। हरीश रावत कई बार केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली पर वह स्वयं स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, भानू पंत, मोहित साह, आनंद बिष्ट, सौरभ आदि मौजूद रहे।
राज्य के विकास में सहायक होगी पलायन आयोग की रिपोर्ट : तीरथ
- गांवों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जाएगी