फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुविवि, एमबी कॉलेज पर लगाया बच्चों के भविष्य से खिलबाड़ का आरोप

कुविवि, एमबी कॉलेज पर लगाया बच्चों के भविष्य से खिलबाड़ का आरोप

Thu, 26 Apr 2018 02:19 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
कुविवि, एमबी कॉलेज पर लगाया बच्चों के भविष्य से खिलबाड़ का आरोप
protest of students - फोटो : amar ujala
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बैक परीक्षाओं के परिणामों में मिलीं खामियों को लेकर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं में कॉलेज से परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को 75 में से एक या दो अंक दिए गए हैं। छात्राओं ने कहा कि यदि उन्हें सही नहीं नंबर नहीं दिए तो वह एमकॉम छोड़ देंगी। इस दौरान छात्र नेताओं की कुलपति से बहस भी हुई।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कहा कि विवि के मूल्यांकन कार्य में हर वर्ष सवाल खड़े होते हैं लेकिन विवि प्रशासन कार्रवाई करने, व्यवस्थाओं में सुधार करने के बजाए छात्रों को नियमों का पाठ पढ़ाता है। कहा कि विवि की ओर से जो नियम बनाए जाते हैं अगर वे छात्रों के भविष्य के आगे रोड़ा बन रहे है तो उसमें बदलाव किया जाना चाहिए। कुविवि कुलपति ने आश्वासन दिया कि मूल्यांकन में खामियों की शिकायत का संज्ञान लिया गया है और विवि की ओर से कमेटी गठित की गई है, जो कॉपियों के मूल्यांकन की जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर छात्र शांत हुए। इस दौरान एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर भुल्लर, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन सम्मल, अमर पाल, श्वेता आनंद, भावना आर्या, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने कुविवि के कुलपति का किया घेराव
छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप

चार सूत्री मांग पत्र कुलपति को सौंपा
नैनीताल। बुधवार को कुविवि के कुलपति को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की समीक्षा कर उसमें चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा बढ़ाने, चुनाव खर्च पांच हजार रुपये से बढ़ाने, सेमेस्टर में सुधार करने, एकेडमिक कैलेंडर का अनुपालन सही से करने और ऑनलाइन प्रक्रिया में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed