फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेंदुए की दहशत में बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

तेंदुए की दहशत में बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

Mon, 23 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत में बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा
नैनीताल। भीमताल के गांव सूपी काफली किरौड़ में तेंदुए के डर से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इस पर रविवार को ग्रामीण विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ डीएफओ धर्म सिंह मीणा से मिले और तेंदुए को पकड़ने के साथ ही झाड़ियां कटवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

विधायक ने डीएफओ को दिए पत्र में बताया कि कई माह से सूपी गांव में तेंदुए की दहशत है। 18 अप्रैल को एक बच्चे को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। इससे पहले भी कई बार तेंदुए ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं। बताया कि ग्रामीणों ने खेतों में और बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। उन्होंने डीएफओ से गांव में पिंजरा लगवाने, प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की है। डीएफओ ने बताया कि पिंजरा भेज दिया है और प्रकाश की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। ग्रामीण झाड़ियां स्वयं साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम न कराने से लटका मुआवजा
18 अप्रैल को तेंदुए का शिकार बने बच्चे के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है। इसका कारण बच्चे का पोस्टमार्टम न होना बताया जा रहा है। विधायक के कहने पर डीएफओ ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। यहां, कमलेश बिष्ट, जीवन सिंह, पान सिंह, बहादुर सिंह, आनंद सिंह, राम सिंह, धन सिंह, खुशान सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अनिल चनोतिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदिया खान में बांटा मुआवजा
डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि बलदिया खान में पिछले दिनों एक बच्ची को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। 50 हजार रुपये घटना वाले दिन पीड़ित परिवार को दिए थे। ढाई लाख रुपये रविवार को परिवार को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed