फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेंचुरी मिल प्रबंधन ने किसानों को पुरस्कृत किया

सेंचुरी मिल प्रबंधन ने किसानों को पुरस्कृत किया

Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सेंचुरी मिल प्रबंधन ने किसानों को पुरस्कृत किया
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल परिसर में शनिवार को किसान सम्मेलन हुआ। इसमें यूकेलिप्टस, पॉपुलर उगाने वाले किसान सम्मानित हुए। यूपी, उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, किसान उत्थान की कार्ययोजना बनी। मिल प्रबंधन ने किसानों को यूकेलिप्टस, पॉपुलर के पौधों के भुगतान की योजना लागू की।
विज्ञापन

मिल के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित सम्मेलन में मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी नारायण ने कहा कि उद्योगों के साथ ही किसान की उन्नति भी जरूरी है। यूकेलिप्टस, पॉपुलर के पौधे लगाएं। मिल के अधिकारी तीन माह में पौधों का अवलोकन कर किसान को बिना शर्त भुगतान करेंगे। नई योजना के तहत किसान अधिकृत नर्सरी से खरीद के बिल दिखाएंगे। मिल के अधिकारी विवेक सक्सेना ने किसानों को पौधरोपण कर उनकी देखरेख संबंधी जानकारी दी। किसानों ने सेंचुरी प्रबंधन से समस्याएं भी सुलझाने को कहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सामाजिक वानिकी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले संतोष सिंह, अंकुर बंसल, हरविंदर सिंह प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे जबकि लकड़ी आपूर्ति में मो. तारीक, आमिर खान, छुटकन सम्मानित हुए। मिल के प्रबंधक एसके बाजपेई ने संचालन किया। सम्मेलन में रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, ऊधमसिंह नगर तक के किसान बुलाए गए। वहां सेंचुरी मिल के सप्लाई हेड देवाशीष दान, महाप्रबंधक एचके पात्रा, क्रय प्रमुख एसडी बहुगुणा, मुख्य लेखाधिकारी विजय धीमान, विवेक सक्सेना, एमपी श्रीवास्तव, एनके गुप्ता, एचएस गौराया, मुन्नन खान, हरविंदर सिंह ढिल्लन, डॉ. सीबी चौनाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed