{"_id":"5adba9af4f1c1b9b098b5c8f","slug":"152434526418-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकवि गिर्दा को समर्पित किया छावनी ने पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकवि गिर्दा को समर्पित किया छावनी ने पार्क
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। छावनी परिषद ने छावनी क्षेत्र में पार्क बनाया है। इसे उत्तराखंड के जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की स्मृति में समर्पित किया गया है। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अतेश चहर ने कहा कि भविष्य में भी परिषद पार्कों आदि कई स्थलों का नामकरण अन्य विभूतियों के नाम से करेगी।
पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर के प्रयासों की सराहना की। कई सुझाव भी दिए। युगमंच संस्था के निदेशक, प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम ने कहा कि छावनी परिषद को जनकवि गिर्दा की याद तो आई। वरिष्ठ रंगकर्मी विश्वंभर नाथ साह सखा ने गिर्दा का परिचय दिया। गिर्दा की धर्मपत्नी हेमलता तिवारी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मियों ने जनगीत भी गाए। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने आत्मसुरक्षा के बारे में बताया। फार्मेसिस्ट प्रकाश कांडपाल ने संचालन किया। समारोह में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रौतेला, सदस्य तुलसी बिष्ट, डीसी तिवारी, राजेंद्र सिंह पवार, उपेक्षा बिष्ट, दीक्षा साह, पूरन सिंह मेहरा, अभिषेक मेहरा, किशन पांडे, प्रो. जीएल साह, उमेश भट्ट, दयाकिशन पोखरिया, डॉ. दीपा कांडपाल, इदरीश मलिक, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, मुन्नी तिवारी, महेश जोशी, ईशा साह, यशपाल रावत, कमल नेगी आदि थे।