{"_id":"5adba7e14f1c1b3b0b8b5e4e","slug":"152434480318-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत दिखे दोनों कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत दिखे दोनों कलाकार
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। स्टार प्लस में प्रसारित होेने वाले डांस प्लस सीजन थ्री के रोमांटिक कपल तरुण नेहलानी और शिवानी पटेल का कहना है कि संगीत, कला, नृत्य के क्षेत्र में वे भारत का लोहा मनवाना चाहते हैं। उनकी दिली ख्वाहिश है कि वे जल्द ही उत्तराखंड में नृत्य एकेडमी की स्थापना करें।
पहली बार नैनीताल पहुंचे तरुण, शिवानी ने यहां अमर उजाला से विशेष बातचीत की। कहा कि उन्हें नृत्य कला विरासत में नहीं मिली है। दोनों ने अपनी मेहनत, लगन से डांस प्लस सीजन थ्री में युगल नृत्य कर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि नृत्य कला भी गणित की तरह है जिसमें लगातार अभ्यास के माध्यम से ही निपुणता लाई जा सकती है। तरुण ने बताया कि वे हिंदुस्तान समेत विदेशों में दो हजार से अधिक शो कर चुके हैं। कई शहरों में उनके द्वारा डांस की वर्कशाप में नृत्य के गुर सिखाए जा चुके हैं। गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखने वाली शिवानी पटेल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही संगीत, नृत्य में रुचि थी। पहले वह सिंगर बनना चाहती थीं मगर स्कूली कार्यक्रमों के दौरान उनके नृत्य को काफी सराहा गया। उन्होंने बताया कि वे नच बलिये... झलक दिखलाजा... डांस इंडिया डांस समेत कई टीवी शो में अपनी दो हजार से भी अधिक प्रस्तुति दे चुकी हैं। शिवानी , तरुण के साथ एमजे डांस स्टूडियो के गुरप्रीत के अलावा विनय बेंगाली, इवेंट मैनेजर शशांक रावत भी नैनीताल पहुंचे हैं। सरोवर नगरी नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत दिखे शिवानी, तरुण ने कहा कि उन्होंने जैसा इस शहर के बारे में सुना था उससे कहीं अधिक सौंदर्य यहां देखने को मिला।