{"_id":"5adba21b4f1c1b390a8b5ebf","slug":"15243433247-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय बंद करने के आदेश पर अध्यक्ष व उपशिक्षाधिकारी में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय बंद करने के आदेश पर अध्यक्ष व उपशिक्षाधिकारी में ठनी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। ओखलकांडा के इलाइजर विद्यालय को बंद करने के आदेश के बाद विद्यालय प्रबंध समिति और उपशिक्षाधिकारी में ठन गई है। उप शिक्षाधिकारी ने कम छात्र संख्या होने की बात कहते हुए विद्यालय बंद करने का आदेश दिया है। जबकि विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने उपशिक्षाधिकारी पर साजिश के तहत विद्यालय बंद कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इलाइजर विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष सुरेश आर्य ने डीईओ को दिए पत्र में बताया कि विद्यालय में सत्र 17-18 और 18-19 में 11 बच्चे थे। इसके बावजूद उपशिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने स्कूल में छात्रों की संख्या नौ दिखाते हुए बंद करने का आदेश जारी करवा दिया है। नियमानुसार यह विद्यालय बंद नहीं किया जा सकता है। विद्यालय बंद होने के बाद गांव के बच्चों को कई किमी दूर पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ेगा। दूसरी ओर उपशिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने बताया कि विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष के परिवार की भोजन माता है। इसलिए एसएमसी अध्यक्ष नहीं चाहते कि विद्यालय बंद हो। विद्यालय बंद होने पर एसएमसी अध्यक्ष और उनके परिवार की महिला को भोजन माता के पद से हटना पड़ेगा। विद्यालय के शिक्षक भी बाहर जाना नहीं चाहते हैं। विद्यालय में तीन शिक्षक हैं जबकि पांच-छह बच्चे हैं। ऐसे में विद्यालय को सुचारु नहीं रखा जा सकता है। वह जल्द ही स्कूल को बंद करने का नोटिस चस्पा कर देंगी। कहने के बावजूद शिक्षकों ने विद्यालय बंद नहीं किया है।
उपशिक्षाधिकारी ने स्कूल बंद करने को कहा
तो एसएमसी अध्यक्ष ने कर दी जिला शिक्षाधिकारी शिकायत से
विज्ञापन
उपशिक्षाधिकारी ने स्कूल बंद करने को कहा
तो एसएमसी अध्यक्ष ने कर दी जिला शिक्षाधिकारी शिकायत से