फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कमिश्नर ने कहा वाहट्सएप ग्रुप में सेल्फी अपलोड कर शिक्षक

कमिश्नर ने कहा वाहट्सएप ग्रुप में सेल्फी अपलोड कर शिक्षक

Sun, 22 Apr 2018 02:21 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा वाहट्सएप ग्रुप में सेल्फी अपलोड कर शिक्षक
whatsapp
नैनीताल। कमिश्नर राजीव रौतेला ने शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप में सेल्फी अपलोड करने और बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं रसद, श्रम, चिकित्सा स्वास्थ्य, खेलकूद, शिक्षा और सेवायोजन विभागों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मंडल के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएं, सभी विद्यार्थियों के खाते खोले जाएं, खाते आधार से लिंक किए जाएं, खेल प्रतिभाओं के लिए जिम खोले जाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि डाक्टर समय से अस्पतालों में मौजूद रहें। सभी अस्पतालों में आईसीयू की स्थापना की कार्ययोजना तैयार की जाए। डेंगू और डायरिया की रोकथाम के लिए अभी से प्रयास किए जाएं। गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि खरीद से बिचौलियों को पूरी तरह दूर रखा जाए। अगर कहीं बिचौलिये हावी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त संजय कुमार, निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ललित मोहन रयाल, क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी यशवंत सिंह रावत, उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेंद्र तिवारी, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, उप श्रमायुक्त एनसी कुलाश्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed