फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अतिक्रमण अभियान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला

अतिक्रमण अभियान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला

Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला
अतिक्रमण अभियान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी और बंगाली कॉलोनी में बसे लोगों को सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम के बाद प्रभावित परिवारों ने मशाल जुलूस निकालकर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस के कारण एक घंटे तक नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बंगाली कॉलोनी स्थित काली मंदिर में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे की ओर से बंगाली कॉलोनी और नगीना कॉलोनी को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। क्षेत्र में निवास करने वाले लोग रेलवे के खिलाफ मुहिम चलाकर उनकी कार्रवाई का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

जनसभा के बाद मशाल लिए महिला और पुरुष जुलूस की शक्ल में नगर की ओर रवाना हुए। कतारबद्ध तरीके से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी गौला रोड से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। इस दौरान करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहे मार्ग को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में जीवन कबड़वाल, हरीश नैनवाल, उमेश राणा, शशि रावत, उमेश तिवारी, जलीस अहमद, राजू कश्यप, अजीज अहमद, मनोज गुप्ता, जितेंद्र गंगवार, अर्जुन सिंह, उमाशंकर पासवान, राकेश गुप्ता, मुन्नी देवी, रामा देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, नसीम बानो, सुरेश तिवारी, दयानाथ प्रजापति, राजाराम आदि शामिल थे।

नगीना कॉलोनी और बंगाली कॉलोनी के लोगों का विरोध-प्रदर्शन
रेलवे प्रशासन ने एक सप्ताह में दिया था जमीन खाली करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed