{"_id":"5ac3cfee4f1c1bba618b5345","slug":"152278219518-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी जंगलात में वृद्ध का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहैनी जंगलात में वृद्ध का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बरहैनी जंगलात के प्लॉट संख्या 17 में 80 वर्षीय वृद्ध का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही कालाढूंगी और बाजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, जूते और कपड़ों से मृतक की शिनाख्त बाजपुर के गांव धूरिया हरसान निवासी नारायण सिंह के रुप में की गई है।
मंगलवार को बरहैनी रेंज के वन रक्षक मोहन चंद पांडे ने गश्त के दौरान जंगलात के प्लाट संख्या 17 में झाड़ियों में वृद्ध का सड़ा गला शव देखा। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही बाजपनुर सीओ एमसी बिन्जौला, प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल, कालाढूंगी थाने के उपनिरीक्षक संजय बृजवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
दोनों थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिस पर मौके से मिले आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जूते, यूएसनगर जिला सहकारी बैंक बरहैनी की पासबुक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड, कपड़े सहित अन्य कागज मिले। सूचना पर पहुंचे मुकेश ने शव की पहचान अपने दादा नारायण सिंह के रूप में की। उसके बाद मृतक की पत्नी बसंती देवी, पुत्र रामकुंवर सहित अन्य परिजन भी पहुंचे। बताते हैं कि नारायण सिंह करीब छह साल से अपनी पुत्री मंगोली देवी निवासी खटोला दिनेशपुर के घर में रह रहे थे।