{"_id":"5ac3cfeb4f1c1bc3618b555d","slug":"152278219216-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमाऊं में एनएच निर्माण में आ रहे व्यवधान पर विधायक ने तलब किए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमाऊं में एनएच निर्माण में आ रहे व्यवधान पर विधायक ने तलब किए अधिकारी
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मुख्य चौराहे से कुटरी चकरपुर तक एनएच निर्माण में आए व्यवधान की स्थिति पर विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व एवं एनएच अधिकारियों को अमाऊं में तलब किया। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने एनएच के अधिकारियों को बताया कि मार्ग के दोनों ओर राजस्व विभाग की भूमि है। इसमें पक्के आवास एवं दुकानें बनी हुई हैं।
20 से 28 मीटर की इस सरकारी भूमि पर काबिज लोग एनएच के मार्ग निर्माण में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। एसडीएम शुक्ल ने यह भी बताया कि बीते सप्ताह जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल भी स्थिति स्थिति का जायजा ले चुके हैं। फिलहाल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बरसाती पानी की निकासी के लिए मार्ग के दोनों ओर 55 फिट पर नाली निर्माण किया जाएगा।
इस पर आम सहमति बनी है। विधायक धामी ने ग्रामीणों को बताया कि मार्ग के चौड़ा करने का लाभ मार्ग के दोनों ओर बसें जमीन स्वामियों को होगा। नाली निर्माण से बरसात में जलभराव से भी निजात मिलेगी।