{"_id":"5abd507e4f1c1bf1618b4628","slug":"15223566146-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई विभाग जलसंस्थान के बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई विभाग जलसंस्थान के बकाएदार
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जनता को नियमों के पालन का पाठ पढ़ाने वाले कई सरकारी महकमे ऐसे हैं, जिन पर जलसंस्थान का करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। इन बकाएदारों में राज्य संपत्ति विभाग का नैनीताल क्लब है, जिसे जलसंस्थान का 35 लाख का भुगतान करना है। विभाग ने करीब 70 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं।
जलसंस्थान के ईई सुनील तिवारी ने बताया कि 11 सरकारी विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने बकाया राशि का भुगतान करना है। करीब चार करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान व्यावसायिक, घरेलू उपभोक्ताओं ने करना है। बकाएदार अपने बिल जल्द जमा करें।
विभाग - बकाएदारी
जिला अस्पताल महिला - 16 लाख
जिला अस्पताल पुरुष - आठ लाख
पुलिस विभाग - 10 लाख
लोनिवि - 14 लाख
ऊर्जा निगम - 10 जाख
रैमजे हॉस्पिटल - आठ लाख
नैनीताल क्लब - 35 लाख
राजभवन - 13 लाख
राजकीय पॉलिटेक्निक - चार लाख
सिंचाई विभाग - तीन लाख
जीआईसी - 4.5 लाख
उपभोक्ता ई-वॉलेट से भी भुगतान कर सकते हैं
नैनीताल। जलसंस्थान के ईई सुनील तिवारी बताया कि अब उपभोक्ता डिजिटल मोड, ई-वॉलेट से भी अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिल की छपाई साफ न आने की बात पर उन्होंने कहा कि लगातार प्रिंटिंग के कारण कभी ऐसा हो जाता है। तिवारी ने कहा उपभोक्ता विभाग के एप माय यूजेएस में विवरण दर्ज कर अपडेट ले सकते हैं। साथ ही कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर दे सकते हैं। इससे बिल जारी होते ही मैसेज से सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
76 स्कूलों में ऑनलाइन क्लोरिनेटर लगाने की योजना
नैनीताल। जलसंस्थान के ईई सुनील तिवारी ने बताया कि विभाग नैनीताल के ग्रामीण इलाकों में स्थित करीब 76 स्कूलों में ऑनलाइन क्लोरिनेटर लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से तीन स्कूलों में ये उपकरण लगा दिया है। साथ ही शेष 73 स्कूलों यह उपकरण मिलने पर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया एक क्लोरिनेटर लगाने की लागत करीब दस हजार रुपये है। पूरा प्रोजेक्ट करीब एक करोड़ रुपये का है। स्कूलों के बाद गांवों में भी क्लोरीनेटर लगाए जाएंगे।