फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर की सबसे बुजुर्ग आंबा अकबरी देवी नहीं रहीं

रामनगर की सबसे बुजुर्ग आंबा अकबरी देवी नहीं रहीं

Tue, 27 Mar 2018 02:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Mar 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
रामनगर की सबसे बुजुर्ग आंबा अकबरी देवी नहीं रहीं
सबसे बुजुर्ग आंबा अकबरी देवी नहीं रहीं - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला खताड़ी निवासी 120 वर्षीय अकबरी बेगम पत्नी स्व. अब्दुल गफूर का रविवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें लोग आंबा (आमा) नाम से पुकारते थे।
विज्ञापन

दस दिन पहले तबियत बिगड़ने पर आंबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोता सलीम अंसारी उनकी देखरेख कर रहा था। सलीम ने बताया कि रविवार रात आंबा ने अंतिम सांस ली। सोमवार दोपहर बाद खताड़ी के कब्रिस्तान में उनका पार्थिव शरीर दफनाया गया। वह क्षेत्र की सर्वाधिक आयु की महिला थीं। हर वर्ष मतदाता दिवस पर प्रशासन की ओर से उनका सम्मान किया जाता था। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी एसडीएम परितोष वर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। उनके पास वर्ष 2009 में जारी आंबा का मतदाता पहचान पत्र है। इसमें अकबरी की उम्र 111 वर्ष दर्ज है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह प्रदेश की भी सबसे बुजुर्ग महिला थीं। जानकार बताते हैं कि मनुष्य की अधिकतम आयु 125 वर्ष तक हो सकती है लेकिन दुनिया में 122 वर्ष की अधिकतम आयु के प्रमाण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed