फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालाढूंगी वासियों को सिंचाई व पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात

कालाढूंगी वासियों को सिंचाई व पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात

Tue, 27 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी वासियों को सिंचाई व पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात
कालाढूंगी में डैम बनेगा - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्र की बौर नदी में बैराज बनाने की मांग थी। सिंचाई विभाग ने बैराज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। योजना को स्वीकृति मिली तो क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई संकट से निजात मिलेगी। पर्यटन, रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। सिंचाई विभाग ने बौर नदी में बैराज बनाए जाने के लिए 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से बौर नदी में बहुउद्देश्यीय बैराज बनाने का प्रस्ताव था। पिछले छह वर्ष पूर्व आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम ने यहां सर्वे कर इसे बैराज के लिए उपयुक्त बताया था। रुड़की आईआईटी विशेषज्ञों की राय के बाद बैराज, झील का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बैराज बनने से सिंचाई, पेयजल समेत इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। इसके लिए लगभग पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा
कालाढूंगीवासियों को पेयजल, सिंचाई संकट से निजात मिलेगी
पर्यटन, रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे

प्रस्तावित बैराज की लंबाई 300 मीटर, चौड़ाई 80 मीटर, ऊंचाई पांच मीटर।
पानी की उपलब्धता 60 हजार क्यूसेक।
फायदा : बैराज बनने से बरसात में बार-बार बंधा टूटने की समस्या से निजात मिलेगी।

यह गांव होंगे लाभान्वित
बैराज बनने से कालाढूंगी, छोटी हल्द्वानी, झलुआझाला, क्वाड़आट, चकलुआ, रूपपुर, सुरपुर, प्रतापपुर, रतनपुर, हरिपुर, विदरामपुर, पूरनपुर, देवीपुरा।

क्षेत्रीय विधायक आज करेंगे दौरा
क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बौर नदी में प्रस्तावित बैराज स्थल का निरीक्षण करेंगे। इससे माना जा रहा है कि शासन जल्द इसे मंजूरी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौर नदी में बैराज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन से जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। योजना को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र की सिंचाई, पेयजल समस्या का समाधान होगा। पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
- राजीव खनुलिया
एसडीओ सिंचाई विभाग कालाढूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed