{"_id":"5ab934d04f1c1ba6768b7c66","slug":"15220873787-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को आदमखोर घोषित करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को आदमखोर घोषित करो
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। भिलकोट न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने हरीनगरी के मासूम करन को निवाला बनाने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि वन विभाग 30 मार्च तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करेेगा तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
तेंदुए के आतंक से भयभीत भिलकोट न्याय पंचायत के हरीनगरी, बूंगा, अमस्यारी, घेटी, पप्या, कुलाऊं, नौगांव, भिलकोट, छटियास्टेट, मवई आदि गांवों के ग्रामीण नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय पहुंचे।
तहसील मुख्यालय में हरीनगरी के प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, भूपाल गढ़िया, अशोक वर्धन, पुष्पा गढ़िया, पूरन लाल, किशन सिंह रावत, बचे सिंह रावत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
सभा के बाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट नारायण सिंह थायत, बार के अध्यक्ष हरीश जोशी, उमेश पांडे, गिरीश कोरंगा आदि थे।
ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर आबादी से भगाया तेंदुआ
हरीनगरी और अमस्यारी में सोमवार तड़के ग्रामीणों को दो तेंदुए आबादी में नजर आए। वहीं, कुलाऊं के पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत ने बताया कि तेंदुए ने रविवार रात गांव में दो कुत्तों को निवाला बना लिया।
हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम ने बताया कि हरीनगरी और अमस्यारी में सोमवार के तड़के ग्रामीणों को तेंदुआ दिखायी दिया। इससे लोग डरे हुए हैं। ग्रामीण दिन में भी घर से अकेेले बाहर नहीं निकल रहे है।