फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार्ज लेते ही डीएम ने तलब किए कंजूस विभाग

चार्ज लेते ही डीएम ने तलब किए कंजूस विभाग

Mon, 26 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चार्ज लेते ही डीएम ने तलब किए कंजूस विभाग
डीएम ने कार्यभार ग्रहण किया - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। जिले का चार्ज संभालते ही डीएम विनोद कुमार सुमन क्रियाशील दिखे। उन्होंने बजट खर्च करने में कंजूसी करने वाले विभागों के विषय में जानकारी ली और आज ऐसे अधिकारियों को बैठक के लिए तलब कर लिया है। डीएम ने देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की।
विज्ञापन

शासन ने शनिवार को तत्कालीन डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी का तबादला कर दिया था। उनके स्थान पर विनोद कुमार सुमन को जिले का नया डीएम बनाया था। नए डीएम के रविवार शाम छह बजे तक नैनीताल पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वह रात करीब साढ़े नौ बजे कलक्ट्रेट पहुंच सके। यहां एडीएम हरबीर सिंह, एडीएम फिरमाल सिंह, सीडीओ प्रकाश चंद्र चंद्र समेत तमाम अधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया। इसके बाद डीएम कोषागार पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरी दस्तावेज, स्टांप, ईस्टांप की बिक्री, उपलब्धता की जानकारी ली। डीएम ने देखा कि पिछले नगर पालिका चुनाव के मतपत्र अब भी कोषागार में रखे हैं। उन्होंने अधिकारियों ने इनका निस्तारण करने को कहा। इसके बाद डीएम ने सभी अधिकारियों से पूछा कि कौन, कब से जिले में तैनात है। डीएम ने कहा कि यह पूछने के पीछे उनकी मंशा यह जानने की है कि लोकसभा चुनाव 2019 तक यहां कौन-कौन कार्यरत रहेगा और किसका तबादला हो जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे विभागों को चिह्नित किया जाए, जो अपना बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। उनका पैसा लैप्स होने की कगार पर है। डीएम ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के साथ सोमवार को वह बैठक करेंगे और जानेंगे कि वह बजट खर्च क्यों नहीं कर पाए।
विज्ञापन


कहा, जिन विभागों का पैसा लैप्स होने की कगार पर उनका जवाब तलब होगा
नए डीएम विनोद कुमार सुमन ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed