फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेहनतकश जनता की आवाज थे मास्टर प्रताप सिंह

मेहनतकश जनता की आवाज थे मास्टर प्रताप सिंह

Mon, 26 Mar 2018 01:37 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
मेहनतकश जनता की आवाज थे मास्टर प्रताप सिंह
रामनगर (नैनीताल)। प्रेरणा अंशु पत्रिका के संपादक मास्टर प्रताप सिंह का पिछले दिनों दिनेशपुर में निधन हो गया था। उनके शोक में रविवार को नगर पालिका सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने उन्हें जनसरोकारों, मेहनतकश जनता के हकों के लिए आजीवन संघर्षरत बताया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल ने जनता के हित में हो रहे संघर्षों को एक प्लेटफार्म पर लाने की वकालत की। मुनीष कुमार ने कहा कि फासीवाद के दौर में सभी जनपक्षधर ताकतों को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी जनसंघर्ष के सार्थक परिणाम आएंगे, यही मास्टर प्रताप सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मदन सिंह मेहता, राजाराम विद्यार्थी, नवेंदु मठपाल, पीसी जोशी, मेघा, चंदन, महेश जोशी, प्रेम पपनै, ललित उप्रेती, मनिंदर सिंह सेठी, सुमित्रा बिष्ट, किशन शर्मा, हीरा सिंह गवली, बालकिशन चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed