फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे लाइन निर्माण जल्द होगा शुरू : कोश्यारी

रेलवे लाइन निर्माण जल्द होगा शुरू : कोश्यारी

Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन निर्माण जल्द होगा शुरू : कोश्यारी
सितारगंज में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत देश में एक भी घर बिजली से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक रेल परियोजना पर काम चल रहा है। जल्द ही रेलवे लाइन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

रविवार शाम सरस्वती शिशु मंदिर के मीटिंग हॉल में भाजपा की बैठक हुई। सांसद ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि दस करोड़ घरों के 50 करोड़ लोगों को पांच लाख तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बीमा योजना चलाने जा रही है। 2022 तक हर गरीब के पास अपना मकान होगा। बैठक में वरिष्ठ नेता शिवकुमार मित्तल व अनिरुद्ध राय ने 2019 से पहले लालकुआं-सितारगंज-खटीमा रेलवे लाइन निर्माण व पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने फसल खरीद की बेहतर सुविधा, चीनी मिल को पुन: चालू करने और मिल परिसर में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के आरक्षण के बाद पार्टी संभावित उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त करेगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल जिंदल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सांसद प्रतिनिधि सुमन राय, विवेक सक्सेना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंबिक चौधरी, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, मरगूब अंसारी, कार्तिक राय, गीता सक्सेना, धर्मा देवी, संजय गोयल, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, मोहित जिंदल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed