{"_id":"5ab7f25b4f1c1b5a598b60b0","slug":"152200482920-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगसे से पेड़ से गिरे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगसे से पेड़ से गिरे मजदूर की मौत
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में बहराइच उत्तर प्रदेश से मजदूरी करने आया एक युवक रविवार को सेमल के पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था कि पेड़ से सटे बिजली के तार छूने से उसे करंट लग गया और वह गिरकर घायल हो गया। घायल को तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव लकोई, मोतीपुर बहराईच निवासी जादू (36) पुत्र अब्दुल अजीज खान बरी अंजनियां में मजदूरी करने आया था। यहां दो दिन बाद काम शुरू होना था। रविवार को वह गांव में सेमल के पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ने लगा। पेड़ के पास से गुजर रही बिजली लाइन से उसे करंट लग गया और वह गिर गया। आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार विजय मनराल सहित साथ के मजदूर उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए बहराइच लेकर चले गए।