{"_id":"5ab410944f1c1be93f8b46cd","slug":"1521750419224-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया शर्मा और सुधीर की 24 तक पुलिस रिमांड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया शर्मा और सुधीर की 24 तक पुलिस रिमांड में
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जमीनों के फर्जीवाड़े में आरोपी प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। इसके बाद दोनों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब प्रिया और सुधीर को शनिवार को नैनीताल जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि एसआईटी टीम बुधवार को दोनों आरोपियों को लेकर देर से नैनीताल जिला कोर्ट पहुंची थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को न्यायालय में न्यायिक कार्य करने के उपरांत हल्द्वानी जजी के मुआयने में जाने के कारण दोनों को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्रभारी भ्रष्टाचार निवारण मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद दोनों को बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को दो दिन की रिमांड में भेज दिया है। अब प्रिया शर्मा और सुधीर चावला की पेशी शनिवार को होगी।