{"_id":"5ab3fa464f1c1bbd758b6f18","slug":"15217447092-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की तैनाती को लेकर नागरिकों ने सीएमओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की तैनाती को लेकर नागरिकों ने सीएमओ को घेरा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे सीएमओ का नागरिकों ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा। अस्पताल में लंबे समय से डाक्टर की तैनाती न होने पर नागरिकों ने खरीखोटी सुनाई। सीएमओ ने 15 अप्रैल तक डाक्टर की नियुक्ति का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डा. संजय कुमार शाह पीएचसी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे। सूचना पर नागरिक भी आ धमके। उन्होंने प्रदर्शन कर सीएमओ को चिकित्सक नियुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने कहा कि अस्पताल में मात्र फार्मेसिस्ट और लैब टेक्नीशियन ही तैनात है। मरीजों को बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर ले जाना पड़ता है।
सीएमओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 15 अप्रैल तक एक डाक्टर की नियुक्ति करने का भरोसा दिया। नागरिकों ने कहा कि डाक्टर की तैनाती नहीं हुई तो अस्पताल में तालाबंदी करेंगे। इस मौके पर सभासद अजय कालरा, महेंद्र कालरा, कुलदीप पाठक, तान सिंह, परमजीत सिंह, असीम छाबड़ा, नईम, राजेन्द्र, अकमल खां, नाजिम, महेंद्र कुमार, मोहम्मद साजेब, राजीव कुमार आदि थे।