फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएसबी में पहले दिन साठ ने छोड़ी परीक्षा

डीएसबी में पहले दिन साठ ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 16 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी में पहले दिन साठ ने छोड़ी परीक्षा
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में संचालित की गई। पहले सत्र में एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र व बीएससी आईटी में पंजीकृत 292 में से 251 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरे सत्र में एमकॉम द्वितीय, बीए तृतीय संगीत व समाज शास्त्र के पंजीकृत 575 में से 556 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रो.जोशी ने बताया कि दोनों सत्रों में कुल 60 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में परीक्षा अधीक्षक प्रो.डीएस बिष्ट और शाम के सत्र में प्रो. एमसी जोशी के निर्देशन में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

दोनों पालियों में 307 परीक्षार्थी अनुपस्थित
एमबीपीजी कॉलेज में पहली पाली में प्राइवेट परीक्षार्थियों की एमए फाइनल के अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा हुई। इसमें 998 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 147 अनुपस्थित रहे। अपराह्न तीन बजे से दूसरी पाली में एमकॉम फाइनल के ए और बी ग्रुप, एमए फाइनल गणित के अलावा संस्थागत एवं भूतपूर्व विद्यार्थियों की बीए तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र और संगीत विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में 160 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


कम पड़ गए परीक्षक
दूसरी पाली में 1934 परीक्षार्थियों की संख्या होने के कारण कालेज प्रशासन को 39 कक्ष लगाने पड़े। परीक्षा कक्षों में ड्यूटी करने के लिए शिक्षकों की कमी होने पर आफिस के स्टाफ को भी ड्यूटी पर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से पहले प्रवेशपत्र के लिए मारामारी
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के पहले दिन परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे की पाली में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी छह बजे ही कॉलेज पहुंच गए थे। वे प्रवेशपत्र के लिए जूझते रहे। यही स्थिति दूसरी पाली की परीक्षा में देखने को मिली। परीक्षा नियंत्रक कक्ष में नवीन शर्मा छात्रों को प्रवेशपत्र के लिए जूझते दिखाई दिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेशपत्र नहीं मिल सके थे उन्हें विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कालेज द्वारा प्रवेशपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed