फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हरिद्वार का इंटर का छात्र नकल में पकड़ा

हरिद्वार का इंटर का छात्र नकल में पकड़ा

Tue, 13 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार का इंटर का छात्र नकल में पकड़ा
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध कॉलेजों में सोमवार को एक और नकलची पकड़ा गया। इस दौरान इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा में शामिल आदर्श इंटर कॉलेज खेलड़ी हरिद्वार केंद्र का एक संस्थागत छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा गया। इस साल का यह दूसरा आरोपी है। बोर्ड मुख्यालय के अनुसार इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में 1233, कृषि वनस्पति में 51, कृषि अर्थशास्त्र में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही हाइस्कूल उर्दू की परीक्षा में सात जिलों में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था जबकि टिहरी, अल्मोड़ा में 1-1 परीक्षार्थी पंजीकृत होने के बावजूद किसी ने भी परीक्षा नहीं दी। प्रदेशभर में हाइस्कूल उर्दू में पंजीकृत परीक्षार्थी 1136, उपस्थित 1094, अनुपस्थित 42 रहे। इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में पंजीकृत 64914, उपस्थित 63681, अनुपस्थित 1233, कृषि वनस्पति में पंजीकृत 909, उपस्थित 858, अनुपस्थित 51, कृषि अर्थशास्त्र में पंजीकृत 567, 560 उपस्थित, सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed